Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में सियासी उठापटक जारी

 

इस्लामाबाद.

इमरान खान  के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद पाकिस्तान  में हालात तेजी से बदल रहे हैं. सियासी उठापटक के बीच रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने नेशनल असेंबली भंग कर दी है. अब 90 दिन के भीतर चुनाव कराए जाएंगे. असेंबली भंग होने के कुछ देर बाद पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी नए सर्कुलर में दावा किया गया है कि इमरान खान आधिकारिक तौर पर अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं हैं. इससे पहले पाक के निवर्तमान मंत्री फवाद चौधरी ने कहा था कि अनुच्छेद 224 के तहत इमरान खान फिलहाल 15 दिन तक कार्यवाहक पीएम बने रहेंगे.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 मई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

रविवार देर शाम पाकिस्तान सरकार की ओर से नया सर्कुलर जारी किया गया. जिसमें लिखा गया है, “पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा पाकिस्तान विधानसभा को भंग करने के बाद संसदीय मामलों के मंत्रालय, 3 अप्रैल, 2022, पाकिस्तान के इस्लामी गणराज्य के संविधान के अनुच्छेद 48(1) के साथ पढ़े गए अनुच्छेद 58(1) के अनुसार, इमरान अहमद खान नियाज़ी के पाकिस्तान प्रधान मंत्री के पद को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है.”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *