Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल : नेपाल-भारत बॉर्डर  पर चरस के साथ तीन रसियन नागरिक गिरफ्तार

 

नेपाल-भारत बॉर्डर  पर नशे के कारोबार का खुलासा हुआ है. इमिग्रेशन विभाग (Immigration Department) ने शनिवार को  बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में डेढ़ करोड़ के चरस  के साथ तीन रूसी नागरिकों  को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए विदेशियों में एक महिला भी शामिल है. गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों के नाम रोलड़ूंगीन एलेक्सी, जेरदेवविलिया और बालासोवा अन्ना (महिला) है.

बताया जाता है की तीनों रूसी नागरिक दिल्ली से नेपाल जा रहे थे. जांच के दौरान इनके पास कोई वैध कागजात नहीं मिले. इमिग्रेशन विभाग ने शक के आधार पर इन्हें रोका और बैग की जांच की तो वो हक्का बक्का रह गए. तीनों विदेशियों के बैग से 25 पैकेट चरस बरामद किया गया. इसके बाद इमिग्रेशन विभाग ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें रक्सौल पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर इन लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस इस मामले पर फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com