Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभी दलों के बीच गठबंधन किया जाए, तो भी एमाले अकेले ही काफी हैः पौडेल

 
विष्णु पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ४ मार्च । नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष विष्णुप्रसाद पौडेल ने दावा किया है कि सभी राजनीतिक दलों बीच गठबंधन हो जाता है तो भी उसके लिए एमाले अकेले ही काफी है । उनका कहना है कि स्थानीय चुनाव में एमाले को किसी के साथ भी गठबंधन और तालमेल की आवश्यकता नहीं है । उन्होंने दावा किया है कि एमाले अकेले ही चुनाव में उतर जाती है तो भी ६० से ७० प्रतिशत तक स्थानीय सिटों में एमाले की जीत सुनिश्चित है ।
एमाले के साथ चुनावी गठबंधन करने का सपना न देखेने के लिए उन्होंने माओवादी नेताओं से आग्रह भी किया । गठबंधन के लिए एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली को आत्मआलोचना करने के लिए माओवादी नेता वर्षमान पुन द्वारा किया गया आग्रह के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए नेता पौडेल ने कहा कि माओवादी के साथ चुनावी तालमेल के लिए किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं हुई है और इसकी आवश्यकता भी नहीं है ।
नेता पौडेल ने कहा कि माओवादी नेता वर्षमान पुन की अभिव्यक्ति हांस्यास्पद है, अगर आत्मआलोचना ही करना है तो एमाले को नहीं, माओवादी को करना होगा । उन्होेंने कहा कि जो कम्युनिष्ट सरकार को गिरकार नेपाली कांग्रेस के साथ मिलकर दक्षिणपन्थी सरकार निर्माण करता है, उसीको आत्मलोचना करना चाहिए, ग्लानी और पश्चाताप होना चाहिए । उपाध्यक्ष पौडेल ने दावा किया कि गठबंधन के साथ चुनावी तोलमेल के लिए बात ना बनने पर धमकाने के लिए माओवादी के नेतागण आज एमाले का नाम ले रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *