Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज भी राज्य के साथ हमारी लड़ाई जारी हैः यादव

 
उपेन्द्र यादव, फाईल तस्वीर

सप्तरी, ४ मार्च । जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि राज्य के साथ आज भी लड़ाई जारी है । सप्तरी जिला तिलाठी कोइलाठी गाउंपालिका–८ स्थित तोपा में आइतबार आयोजित सडक शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका कहना है कि देश में आज भी शोषित, पीडित और राज्य से उपेक्षित समूह की संख्या अधिक है, उन लोगों की अधिकार प्राप्ति के लिए जनता समाजवादी पार्टी की लड़ाई जारी है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘जनता समाजवादी पार्टी ऐसी पार्टी है, जो मधेशी, मुस्लिम तथा शोषित उत्पीडित वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए लड़ रही है । अधिकार बिहिन समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए राज्य पक्ष से आज भी हमारी लड़ाई जारी है ।’ उन्होंने कहा कि विभेद में पड़े हुए नागरिको को अधिकार प्राप्त ना होने तक यह लड़ाई जारी रहनेवाली है ।
तिलाठी कोइलाडी गांवपालिका की उपाध्यक्ष सुचिताकुमारी यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में भौतिक योजना तथा यातायात मन्त्री रेणुकुमारी यादव, मधेश प्रदेश सरकार के अर्थमन्त्री शैलेन्द्र साह, प्रदेश सांसद् मनिष सुमन जैसे व्यक्तित्व ने सम्बोधन किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *