चुनावी गठबंधन का अधिकार जिला को ही हैः डा. कोइराला

तनहूँ, ४ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि स्थानीय तह चुनाव में गठबंधन करने का अधिकार जिला तह को ही है, केन्द्र से खास लेनादेना नहीं है । नेपाली कांग्रेस तनहुँ द्वारा आइतबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । नेता डा. कोइराला का कहना है कि स्थानीय आवश्यकता और औचित्य की आधार पर जिला तह को ही चुनावी गठबंधन करने की जिम्मेदारी दी गई है, इसमे केन्द्र से हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता डा. कोइराला ने कहा– ‘कहां–कहां गठबंधन करना है, इसमें निर्णय करने का अधिकार जिला को ही है ।’ उन्होंने कहा है कि अधिकांश जिला में कांग्रेस अकेले चुनावी प्रतिस्पर्धा में उतरना चाहिए, ऐसी भावना नेपाली कांग्रेस में है । उन्होंने आगे कहा– ‘इसीलिए जहां आवश्यकता महसूस होती है, वहां गठबंधन किया जाए ।’ उनका यह भी कहना कि विधान अनुसार गांवपालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उम्मीदवार चयन करने की अधिकार जिला तह को ही है । नेता कोइराला ने आगे कहा– ‘सभी नामावली को केन्द्र में भेजन ठीक नहीं है । विधान अनुसार चलना चाहिए ।’चुनावी गठबंधन का अधिकार जिला को ही हैः डा. कोइराला
तनहूँ, ४ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि स्थानीय तह चुनाव में गठबंधन करने का अधिकार जिला तह को ही है, केन्द्र से खास लेनादेना नहीं है । नेपाली कांग्रेस तनहुँ द्वारा आइतबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । नेता डा. कोइराला का कहना है कि स्थानीय आवश्यकता और औचित्य की आधार पर जिला तह को ही चुनावी गठबंधन करने की जिम्मेदारी दी गई है, इसमे केन्द्र से हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता डा. कोइराला ने कहा– ‘कहां–कहां गठबंधन करना है, इसमें निर्णय करने का अधिकार जिला को ही है ।’ उन्होंने कहा है कि अधिकांश जिला में कांग्रेस अकेले चुनावी प्रतिस्पर्धा में उतरना चाहिए, ऐसी भावना नेपाली कांग्रेस में है । उन्होंने आगे कहा– ‘इसीलिए जहां आवश्यकता महसूस होती है, वहां गठबंधन किया जाए ।’ उनका यह भी कहना कि विधान अनुसार गांवपालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उम्मीदवार चयन करने की अधिकार जिला तह को ही है । नेता कोइराला ने आगे कहा– ‘सभी नामावली को केन्द्र में भेजन ठीक नहीं है । विधान अनुसार चलना चाहिए ।’