शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच क्षयरोग निवारण सम्बन्धी अन्तरक्रिया सम्पन्न
नेपालगन्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल । नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके शाखा के आयोजन में १ दिवसीय शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच क्षयरोग निवारण सम्बन्धी अन्तरक्रिया आइतवार नेपालगन्ज में सम्पन्न हुआ है ।
नेपालगंज उप–महानगरपालिका अन्तर्गत के विद्यालय के शिक्षक ÷ शिक्षिका मार्फत क्षयरोग के बारे में जनचेतना अभिबृद्धि करने की अभिप्राय से आयोजित वह अन्तरक्रियात्मक कार्यक्रम में नगर क्षेत्र की १६ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएँ की सहभागिता रही थी ।
नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके शाखा के सचिव बसन्त लामिछानेद्वारा सञ्चालित नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके शाखा के सभापति जनकराम भण्डारी के अध्यक्षता में सम्पन्न वह अन्तरक्रिया कार्यक्रम में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका स्वास्थ्य महाशाखा के टि.बी. फोकल पर्सन स्वास्थ्य अधिकृत विनोद कुमार वि.क.ने क्षयरोग की लक्षण, क्षयरोगी के उपचार पद्दती, क्षयरोग के प्रकार और वर्तमान अवस्था की तथ्याङ्क सहित की प्रस्तुतीकरण में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका क्षेत्र में १ सौ २४ लोग क्षयरोगियों ने नियमित औषधी सेवन कर रहें है बताया ।
वह प्रस्तुतीकरण के उपर टिप्पणी करते हुये नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके के सल्लाहकार तथा स्वास्थ्य विज्ञ सेमराज शाक्य ने टि.वी.के किटाणु सभी ब्यक्ति में होता है, लेकिन जिस की प्रतिरोध करने की क्षमता कम होती है वैसे व्यक्ति को रोग संक्रमण अधिक होती है बताया ।
इसी तरह वह अन्तरक्रिया कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य कार्यालय के क्षयरोग फोकल पर्सन स्वास्थ्य अधिकृत रवीन्द्र क्मार शाह, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका स्वास्थ्य महाशाखा के प्रमुख जागेश्वर बस्नेत ने सन् २०३५ तक क्षयरोग मुक्त मुलुक बनाने के लिये नेपाल सरकार की रणनैतिक योजना के बारे में चर्चा करते हुये उसी अनुसार विभिन्न क्रियाकलापें सञ्चालन करते आ रही है जानकारी कराये थे । उन्हों ने क्षयरोग निवारण के विभिन्न उपायों के बारे में भी महत्वपूर्ण धारणा रक्खा था ।
वह कार्यक्रम में सहभागियों की ओर से रक्खा गया जिज्ञासाएँ की जवाफ कार्यक्रम के स्रोत व्यक्ति नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका स्वास्थ्य महाशाखा के टि.बी. फोकल पर्सन स्वास्थ्य अधिकृत विनोद कुमार वि.क.ने दिया था ।
नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था केन्द्रीय समिति के सदस्य एवं प्रमुख अतिथि रचना श्रेष्ठ ने क्षयरोग निवारण के लिये इसी प्रकार की कार्यक्रम विभिन्न जिला शाखा मार्फत संचालन हो रही है बताया ।
वह कार्यक्रम में शिक्षकों के ओर से नारायाण उच्च माध्यमिक विद्यालय नेपालगन्ज के शिक्षक कमलराज खनाल ने अपनी विचार व्यक्त किया था । नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके शाखा के प्रवक्ता प्रहलाद विश्वकर्मा ने स्वागत मन्तव्य ब्यक्त किया था । वह कार्यक्रम में करीब तीन दर्जन शिक्षक÷शिक्षिकाएँ की सहभागिता रही थी ।








