तीर्थ यात्री लेकर भारत की ओर जा रही बस और जीप आपस में टकराया, ५ यात्रुओं की मौत, १८ घायल
काठमांडू, ४ मई । तीर्थयात्री लेकर भारत की ओर जार ही एक यात्रु बाहक भारतीय बस और एक जीप आपस में टकराने से ५ यात्रुओं की मौत हो गई है, अन्य १८ यात्रु घायल हो गए हैं । घटना वीपी राजमार्ग अन्तर्गत रोशी गांवपालिका–११ की है । काठमांडू से तीर्थ यात्री लेकर भारत की ओर जा रही यूपी ५८३८१८१ नम्बर की भारतीय नम्बर प्लेट की बस और सिन्धुली जिला से काठमांडू की ओर आ रही ना१ज ४२१० नम्बर की जीप आपस में टकराया है ।
काभ्रेपलाञ्चोक जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार उक्त दुर्घटना में मरनेवाले सभी व्यक्ति जीप में सवार करनेवाले हैं । प्राप्त सूचना अनुसार रामेछाप स्थायी निवासी ३५ वर्षीय सम्झना भुसाल, उनका ७ वर्षीय पुत्र संगीत भुसाल, सिन्धुली जिला कमलामाई नगरपालिका–७ निवासी ३१ वर्षीय विक्रम श्रेष्ठ, कमलामाई–४ निवासी ४५ वर्षीय हरिबहादुर मल्ल और सुनकोशी गांवपालिका–१ निवासी ४४ वर्षीय प्रमिला नेपाली की मृत्यु हुई है ।
घायल होनेवाले १८ यात्रुओं में से ८ यात्रु जीप में सवार यात्रू हैं, बांकी १० बस में सवार यात्रू हैं । घायल यात्रुओं की उपचार धुलिखेल अस्पताल में हो रहा है ।

