कञ्चनपुर में एमाले और माओवादी कार्यकर्ता बीच मारपिट, एमाले संबंद्ध दो कार्यकर्ता घायल

कञ्चनपुर, ४ मई । कञ्चनपुर में नेकपा माओवादी केन्द्र और नेकपा एमाले संबंद्ध कार्यकर्ता समूह के बीच झडप हो गया है । जिला स्थित भीमदत्त नगरापलिका–८ बागफाँटा में आज माओवादी और एमाले दोनों पार्टी की चुनावी रैली आयोजन हुआ था । चुनावी रैली के दौरान ही दो समूह एक ही जगह इकठ्ठा हो गए, इसी बीच दो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद होने लगा, विवाद के दौरान ही माओवादी कार्यकर्ताओं की ओर एमाले कार्यकर्ताओं के ऊपर सांघातीक हमला हो गई है ।
प्राप्त सूचना अनुसार माओवादी की पिटाई से नेकपा एमाले संबंद्ध स्थानीय कार्यकर्ता अंजू चौधरी और राजेन्द्रप्रसाद अवस्थी घायल हो गए हैं । एमाले कञ्चनपुर जिला कमिटी के उपसचिव कर्णबहादुर चन्द ने कहा है कि अंजू की शर और छाती में चोट लगी है और अवस्थी की छाती में चोट लगी है । उन लोगों को उपचार के लिए महाकाली अस्पताल भर्ती की गई है ।
एमाले कंचनपुर का कहना है कि माओवादी केन्द्र के वीरेन्द्र चन्द और रघुवीर धामी मारपिट में संलग्न हैं । उन लोगों के विरुद्ध कारवाही मांग करते हुए नेकपा एमाले ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज किया है । कंचनपुर पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में दोनों समूह की ओर से शिकायत दर्ज हुआ है, घटना संबंधी अनुसंधान जारी है ।

