Thu. Nov 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल के सभी रामायण से जुड़ी स्थलों का हो बिकास : मोरारी बापू

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
रामायण से जुड़े सभी धार्मिक स्थलों का बिकास होना चाहिए। जानकी मंदिर प्राचीन मणिमंडप, धनुषाधाम, मटिहानी फूलहर (गिरिजा स्थान), बिश्वामित्र मित्र आश्रम बिसौल, अहिल्या स्थान, गौतम कुंड आदि रामायण से जुड़ी स्थलों का बिकास होना जरूरी है। भारत सरकार भारत के रामायण सर्किट का बिकास कर रही है। नेपाल तथा भारत में रामायण स्थल होने से दोनो देशों की सरकार पहलकी शुरुआत की है। उपयुक्त बातें मोरारी बापू ने जनकपुरधाम में कहीं। बापू ने शुक्रवार को मारवाड़ी आवास गृह में शुक्रवार को राम भक्तों से मिले। मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल चौधरी की अगुवाई में कार्यसमिति ने बापू को गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। बापू के राम कथा का सातवां दिन था। बापू ने सीता के चरित्र तथा जनकपुरधाम की महत्ता पर बिशेष चर्चा कीं। बापू के आगमन से जनकपुरधाम सियाराम मय हो गया है। बापू केदो हजार भारत तथा दुनिया भर जनकपुरधाम आये हैं। कथा श्रवण के लिए नेपाल तथा सीमावर्ती मधुबनी तथा सीतामढ़ी से बड़ी संख्या में लोग जनकपुरधाम में आए हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह और नरेंद्र मोदी ने पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com