देशी पिस्तौल और तीन राउंड गोली के साथ एक भारतीय यूवक को सुनसरी पुलिस किया गिरफ्तार

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर ।
एक भारतीय नागरिक को सुनसरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिला प्रहरी कार्यालय सुनसरी से मिली जानकारी अनुसार सोमबार के देर रात गुप्त सूचना पर सुनसरी के हरिनगरा में एक घर मे छापामारी किया गया जहां एक देशी पिस्तौल और तीन राउंड गोली बरामद हुआ । गिरफ्तार यूवक ओम प्रकाश पाल 27 वर्ष अररिया जिला अंतर्गत बबुवान पंचायत निवासी बताया गया है । सुनसरी पुलिस के अनुसार हरिनगरा निवासी डोमी मेहता के घर मे मेहमान बनकर आए उक्त युवक का मोटर साइकिल संख्या BR 39 J 6835 का तलासी लेने पर उक्त हथियार बरामद हुआ है । सुनसरी पुलिस गिरफ्तार यूवक से बयान लेकर आगे का अनुसंधान पुलिस कर रहा है ।

