लोसपा ने बिभिन्न मांगो को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
मंगलवार को लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष महंथ ठाकुर ने शिष्टमंडल के साथ प्रधानमंत्री शेरवहादुर देउवा से मिलकर ज्ञापन पत्र सौंपा।। ज्ञापन पत्र में जन्मसिद्ध प्राप्त नेपाली नागरिक के संतान को बंशज नागरिकता देने भारतीय बेटी को नेपाल में शादी के बाद पूर्व की तरह अंगीकृत नागरिकता देने मधेश आन्दोलन, थरुहट आन्दोलन सहित अन्य आन्दोलन में सरकार द्वारा झूठा मुकदमा आन्दोलन कार्यों से वापस करने रेशम चौधरी की रिहाई सहित अन्य मांगे शामिल हैं। लोसपा नेपाल के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो, पूर्व रक्षा मंत्री तथा लोसपा के बरिष्ठ नेता शर्त सिंह भंडारी भी महंथ ठाकुर के साथ थे।

