Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नदी से पुलिस ने बालक का शव बरामद किया

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
सोमवार की रात जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड 22केबसविट्टी गांव के पास से दूधमती नदी से एक 6बर्षीय बालक का शव पुलिस ने बरामद किया है।मृतक सर्लाही जिला के कबिलासी नगरपालिका गैर बाजार के जिया शरण बरही के 6बर्षीय पुत्र रॉकी बरही हैं। सिया शरण बरही जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड 8में टेंट गाड़ कर सपरिवार खानाबदोश की जिंदगी जी रहा था। वे पेशागत बढ़ईगिरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक 17गते(3जून)से लापता था। सोमवार की शाम स्थानीय चरवाहों ने नदी के झाड़ी केपास लाश को देखा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। उपयुक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय धनुषा से मिली हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री द्वारा नेपाल द्वारा भारत की जमीन का अतिक्रमण वाले बयान पर काँग्रेस ने माँगा स्पष्टीकरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *