Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर नेपाली कांग्रेस स्थापना काल से ही हैं : विमलेन्द्र निधि

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
धर्मनिरपेक्षता के पक्ष में नेपाली कांग्रेस स्थापना काल से ही हैं। इसके पक्षधर जननायक वी. पी. कोइराला भी थे। उन्होंने लिखित रूप से पत्रकारों को जानकारी दी थी कि हिन्दू राष्ट्र फ्राड हैं। उपरोक्त बातें रविवार को नेपाली कांग्रेस के देउवा गुट के 15 वां महा अधिवेशन की तैयारी हेतु मशाला काटेज में आयोजित अंतरक्रिया कार्यक्रम मेंकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व गृह तथा उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि ने कहीं। उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस शुरू से ही अपने मेनिफेस्टो में धर्मनिरपेक्ष तथा प्रजातंत्र के बारे में जिक्र किया हैं। आज दुनिया के विकसित राष्ट्र अमरीका, ब्रिटिश सहित पड़ोसी राष्ट्र भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र हैं। आज एक हिन्दू राष्ट्र के लिए प्रोपेगेंडा चला रहा हैं वही निरंकुश राजतंत्र लाने के लिए बहुत लोग हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। लेकिन यह एक मात्र सपना हैं। विमलेन्द्र निधि ने कहा कि राजा जनक के समय में भी आस्तिक और नास्तिक बाद था। चार्वाक ईश्वर को नही मानते थे वे नास्तिक थे। निधि ने कहा कि नेपाल में सभी धर्मों को मानने का समान अधिकार हैं। मैं हिन्दू हूँ तो गर्व से कहेंगे कि हिन्दू हूँ। शेरवहादुर देउवा हिन्दू हैं तो मंच से बोले कि हिन्दू हूँ। ऐसा दुसरे धर्म के लोग को भी कहने का अधिकार हैं।
उन्होंने कहा कि असली नेपाली कांग्रेस शेर बहादुर देउवा के नेतृत्व वाली ही हैं। हमें पुरनावेदन में जीत अवश्य मिलेगा। अगर नही मिला तो देउवा गुट के नेपाली कांग्रेस जिला, पालिका, बार्ड स्तर तक पदाधिकारी नियुक्ति हेतु अभी से तैयारी शुरू कर दे तथा संगठन के लिए काम करें।
लक्ष्मी नारायण यादव की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में राम चंद्र पंजियार, सुरेश चौधरी, पूर्व सभापति माया शंकर गिरी, प्रेस स्वतंत्रता सेनानी राम भरत साह सहित कई नेता एवं जिला भर कार्यकर्ताओं की सहभागिता थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com