सोना चांदी व्यवसायी संघ का नया कार्यालय होगा स्थापित : राजीव

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
सोना चाँदी व्यवसायी संघ जनकपुरधाम का बहुत जल्द ही नया कार्यालय स्थापित होगा। उपरोक्त जानकारी सोना चांदी व्यवसायी संघ के नये अध्यक्ष राजीव कुमार साह “चन्दन” ने पत्रकारों को दी हैं। उन्होंने कहा हैं की अपने तीन बर्ष के कार्यकाल में जमीन खरीदकर नया भवन बनें या प्रयास रहेगा। चंदन ने आगे कहा कि मानव सेवा आश्रम को 51 हजार रुपये तथा समाजसेवी पवन सिंहानिया द्वारा लावारिस लाश को जलाने के लिए बनाये गये कोष में भी 51 हजार रुपये देने की सहमति बनी हैं। इसी तरह सोना चांदी बुजुर्ग व्यवसायी को निशुल्क भारत के तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया कि सोना चांदी दूकान में काम करने वाले भारतीय कारीगर को भारतीय बाणिज्य महा दूतावास वीरगंज द्वारा एमबेंसी कार्ड बनाया जायेगा। इसके लिए भारतीय बाणिज्य महादूता श्री देवी सहाय मीणा ने सहमति जताई हैं।

