बन्चरेडाँडा में कूडा फेकने से स्थानीय ने लगाई रोक
काठमाडौं ।

सरकार और कूडा फेकने वाले क्षेत्र के प्रतिनिधि के बीच हुई सहमति को ना मानते हुए स्थानीयों ने बन्चरेडाँडा में कूडा फेकने से रोक दिया है ।
शहरी विकास मन्त्रालय, काठमाडौं महानगरपालिका, नुवाकोट के ककनी गाँवपालिका और धादिङ के धुनिबेसी नगरपालिका के प्रतिनिधियों के बीच मंगलबार से काठमाडौं के फोहोर बिसर्जन करने की सहमति हुई थी ।
पर आज सुबह काठमाडौं से फोहोर लेकर गए गाडी को स्थानीय ने रास्ते में ही रोक दिया।
गत १४ जेठ से काठमाडौं महानगरपालिका, ललितपुर महानगरपालिका और अन्य नगरपालिका का कूडा नहीं उठ पाया है।

