बंग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगिर
काठमांडू, भाद्र ५ – बंग्लादेश की संसद ने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगिर को राष्ट्रपति चुन लिया है । लगभग ३५ वर्षो के बाद बंग्लादेश में २३ वें राष्ट्रपति का निर्वाचन प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से किया गया । सत्तारुढ़ बीएनपी की ओर से मनोनीत उम्मीदवार मिर्जा फखरुल ने २५५ मत प्राप्त कर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं । वें सत्तासीन बंग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता हैं । वें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के मुख्य विरोधियों में से एक हैं । सन् २०२४ में विद्यार्थी आंदोलन के बाद शेख हसीना को सत्ता से बाहर कर दिया गया था । आलमगिर ने कठिन परिस्थितियों में बीएनपी का नेतृत्व संभालने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । उन्हें बार–बार गिरफ्तार भी किया गया था ।

