Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछले छ घंटों में प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में सहयोग राशि 27 करोड़ 33 लाख रुपये तक पहुँची

 

काठमांडू।

रसुवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव, खोज तथा पुनर्स्थापना कार्यों के लिए प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में सहयोग राशि प्राप्त होने लगी है।

कोष में प्राप्त सहयोग राशि को एकद्वार प्रणाली के माध्यम से अर्थमंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ग्रहण कर रहे हैं। पिछले छह घंटों में विभिन्न दाताओं द्वारा मंत्रालय में आकर हस्तांतरित की गई राशि 27 करोड़ 33 लाख रुपये तक पहुँच गई है।

कोष में योगदान करने वाली कंपनियों तथा योगदानकर्ताओं के विवरण के अनुसार, विभिन्न कंपनियों ने राहत, बचाव, खोज तथा पुनर्स्थापना कार्यों के लिए उक्त राशि सहयोग के रूप में प्रदान की है।

यह भी पढें   स्वास्थ्य तथा खाद्य स्वच्छता मन्त्रालय ने दिए निर्देश

सरकार ने रसुवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ पुनर्स्थापना के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने के कार्य में तेजी लाई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com