भारत सरकार द्वारा राहत सामग्री भेजने पर नेपाल के प्रधानमंत्री सहित आम नागरिकों ने प्रसन्नता जाहिर की
जनकपुरधाम, मिश्रीलाल मधुकर । बुधवार को भोटेकोसी नदी में आयी बाढ से रसुवा जिला में व्यापक जन धन की क्षति हुयी हैं। इस बिषम परिस्थिति में भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह से फोन से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। और कुछ समय के बाद ही भारतीय वायु सेना के कार्गो विमान से 10टन राहत सामग्री पहुँच गया। वृहस्पति वार को भी 27.8टन राहत सामग्री नेपाल पहुँच गया। भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल सरकार के प्रतिनिधि को राहत सामग्री सुपुर्द की हैं।नेपाली सेना बाढ प्रभावित क्षेत्रों में राहत वितरण कर रही हैं। भारत के इस पहल पर जहाँ नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। वही नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेताविमलेन्द्र निधि, पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो, आम जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रभु साह सहित सभी पार्टियों के नेता ने अलग अलग प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। आम नागरिक भी भारत सरकार के द्वारा तुरत राहत सामग्री नेपाल को उपलब्ध कराने पर प्रसन्नता जाहिर किया। भारत का यह पहला अवसर नही हैं जव नेपाल को विपदा के कुछ घंटे में ही राहत सामग्री भेजा हो। 25 अप्रैल 2015 को जव काठमांडू घाटी में भूकंप ने भीषण तवाही मचायी थी। चंद घंटो में ही भारत ने वायु सेना के कार्गो विमान से राहत सामग्री भेजी थी।

