Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोटेकोसी की बाढ में एक दर्जन जल बिधुत केन्द्र भेंट चढ गयी

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । बुधवार को भोटेकोसी नदी में आयी बाढ ने रसुवा जिला के 10 तथा नुवाकोट जिला के दो जल बिद्युत को भारी नुकसान पहुंचा हैं। कुल 530 मेवाबाट बिजली उत्पादन ठप हो गयी हैं जिससे रसुवा, नुवाकोट तथा धाडिंग जिला में दीर्घकालीन समय के लिए बिजली संकट पैदा हो गया हैं। भेटकोशी नदी जल बिद्युत केन्द्र सुबागढी में 111 मेगावाट, सालासुंगी 78, ऊंची सान्जेन 14.8, चिलेमे 52, लांगटांग 20, मेलूग 14.8, मैलून 5, देवीधाट 14, सभी भोटेकोसी नदी से जल बिद्युत उत्पादन होता हैं। इसी तरह नुवाकोट में ऊंची त्रिशूली में 60 तथा त्रिशूली में 24 तथा नेपाल बिद्युत प्राधिकरण का सोलर प्लांट भी बाढ से तवाह हो गयी हैं जिसका उत्पादन क्षमता 25 मेगावाट हैं। कुलेखानी जल बिद्युत केन्द्र में भी कुछ क्षति होने का अनुमान हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com