Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा की शान्ति सुरक्षा मिथिला क्षेत्र के शान्ति सुरक्षा में प्रभाव पारता है : डिआईजी अर्याल

 

1कैलास दास,जनकपुर, अगहन १९ । जिला प्रहरी कार्यालय के लिये नयाँ भवन को प्रहरी महानिरीक्षक उपेन्द्रकान्त अर्याल ने  बुधवार को उद्घाटन किया है । १ करोड ५९ लाख ५४ हजार ९ सौ १२ रुपैया में अढाई तल्ले अत्याधुनिक भवन निर्माण किया गया है ।

भवन उद्घाटन कार्यक्रम में प्रहरी महानिरीक्षक अर्याल ने कहा कि भुमिगत समूह के नाम पर तराई मधेश में आतंक मचा रहे अपराधी को नियन्त्रण करने में प्रहरी ने बडी सफलता प्राप्त किया है । इस क्षेत्र में शान्ति सुरक्षा आने का उन्होने दावा कीया ।

यह भी पढें   नेपाल में आयी बाढ में मरने वालो की संख्या 410 तथा 1500 लोग लापता

2आगे उन्होने यह भी कहा कि जो अभी भी कानून के दायरा से बाहर है उसे भी जल्द ही कानून के दायरा मे लाया जायेगा । धनुषा की शान्ति सुरक्षा ने समग्र मिथिला क्षेत्र पर शान्ति सुरक्षा मे प्रभाव पडता है । शान्ति सुरक्षा बरकरार रखने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशन भी दिया है । नेपाल प्रहरीप्रति नेपाली जनता के आस्था और विश्वास अगाध है ।

भवन उदघाटन कार्यक्रम मे धनुषा का प्रमुख जिला अधिकारी हरि प्रसाद मैनाली, वरिष्ठ प्रहरीक्षक शिव लामिछाने, समाजसेवी अमरचन्द्र अनिल, जउवा संघ का अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह, नेपाल पत्रकार महासंघ का अध्यक्ष रामअशिष यादव सहित का वक्ताओं ने बोला था ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संवाद का अधूरा सच: 'नेपाल को समझने' के विमर्श में मधेस आखिर कहाँ है ? : जयप्रकाश आनन्द

3भवन मे कार्यालय प्रमुख के कक्ष १, सिनियर प्रहरी अधिकृत कक्ष २, समिक्षालय १, शाखा कक्षहरु ७, हिरासत कक्ष ४ गार्ड रुम १, सोधपुछ कक्ष १, कानुनी परामर्श कक्ष १, हिरासत व्यबस्थापन कक्ष १ और शौचालय ६ रहा प्रहरी उपरीक्षक उत्तमराज सुवेदी ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com