Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर धाम में धान दिवस के अवसर पर मेयर द्वारा धान रोपाईं

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । 19वां धान दिवस के अवसर पर जनकपुरधाम उप महानगर पालिका द्वारा भी धान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने वार्ड 20 अवस्थित नोचा पोखर के समीप खेत ने धान रूपाई कर धान दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मधेश प्रदेश धान के लिए देश बिदेश में विख्यात था। धनुषा जिला का बासमती चावल बिख्यात था लेकिन अव धान का उत्पादन कम हो रहा है। किसान समय पर खाद बीज नहीं मिल रहा है। किसान कभी बाढ तो कभी सुखाड़ की समस्या झेल रहा है। इसको निदान किया जाना चाहिए।इसी तरह मधेश ग्रामीण विकास परियोजना के अध्यक्ष संजय कुमार साह के नेतृत्व में भी धान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता तथा धनौजी गांवपालिका के मेयर प्रत्याशी जीवेन्द्र झा, मनोज कुमार साह सहित कई लोग मौजूद थे। धान दिवस के अवसर पर दही, चूड़ा, आम खाने की परंपरा है। आम रूपाई केबाद लोग इस परंपरा का भी पालन किए।

यह भी पढें   धवलशम्शेर राणा ने पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह से की मुलाकात, तस्वीर साझा कर बताया ‘फलदायी’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com