Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रथम मधेश प्रदेश युवा महोत्सव जनकपुरधाम में शुरु, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में दो दिवसीय प्रथम मधेश प्रदेश युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस युवा महोत्सव का उद्घाटन मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा गृह तथा संचार मंत्री भरत साह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किए। महिला, बाल बालिका, युवा तथा खेलकूद मंत्री वीरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुरु इस कार्यक्रम में बिधायक मंजू यादव जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, महिला एवं बाल बालिका, युवा तथा खेल कूद मंत्री के राजनीति सलाहकार तथा पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष ललित साह सहित कई गणमान्य लोग मंचासीन हैं। कार्यक्रम में बिभिन्न क्षेत्रों के ख्याति प्राप्त युवा युवती भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम में मधेश मंथन, मधेश जागरण, मधेश हटिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। कल कार्यक्रम समापन में मधेश घोषणा पत्र के बाद कार्यक्रम समाप्त होगी।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में योग शिविर से पूर्व निकाला गया प्रभात फेरी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *