Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आरडीडब्लू सड़क को पीडब्ल्यूडी द्वारा अधिग्रहण कर निर्माण की मांग

 


माला मिश्रा जोगबनी/ बिराटनगर । फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में जोगबनी नगर परिषद के बॉर्डर रोड से एसएसबी कैंप होकर खजुरबाड़ी होते हुए नेताजी चौक तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के साथ दोनों तरफ नाला निर्माण किये जाने की मांग उठाई।यह सड़क वर्तमान समय मे आरडीडब्लू के अधीनस्थ है और विधायक ने अपने प्रश्न में इस सड़क को आरडीडब्लू से पीडब्ल्यूडी पथ निर्माण विभाग के द्वारा अधिग्रहित कर सड़क के चौड़ीकरण,मजबूतीकरण और दोनों ओर नाला निर्माण की मांग विधानसभा के माध्यम से सरकार से की। अपनी ओर से किए गए मांग में फारबिसगंज विधायक ने जोगबनी नगर परिषद के अरविंद साह,पवन सिंह, दिवाकर दुबे, कुंदन पोद्दार, संजीव दास याचना का हवाला देते हुए कहा कि जोगबनी नगर परिषद के कोचगामा के समीप पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्मित बॉर्डर रोड पर एसएसबी कैम्प होकर खजूरबाड़ी होते हुए आरडीडब्ल्यू की सड़क,जो नेताजी चौक तक जाती है,की हालत काफी दयनीय है। इस सड़क के बॉर्डर रोड से संपर्क होने के कारण मार्ग में वाहनों का परिचालन काफी संख्या में होता है। जबकि वर्तमान समय में यह मार्ग काफी संकट एवं जर्जर अवस्था में है। उन्होंने सरकार से सड़क का पथ निर्माण विभाग द्वारा अधिग्रहीत कर सड़क के चौड़ीकरण एवं दोनों तरफ नाला निर्माण कराए जाने की मांग की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *