Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । आजादी के अमृत महोत्सव (75वीं सालगिरह) के अवसर पर स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर एम्वेंसी आफ इंडिया तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के द्वारा 16 जुलाई को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में सुर संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मधेश प्रदेश के वन, उद्योग तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो, स्थानीय विधायक परमेश्वर साह, जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के कार्यवाहक महा बाणिज्य दूत तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत हैदराबाद कीडा. गौतमी के कत्थक नृत्य से किया गया। राम तथा कृष्ण की लीला पर आधारित कत्थक नृत्य में उनके भाव भंगिमा को दर्शकों ने खूब सराहा। इसी सुशांत चौधरी ने हिंदी गजल और गीत से दर्शको का मन मोह लिया। बलराम श्रेष्ठ ने अनूप जलोटा के गजल राम नाम रस भींगी चुनरिया भींगी रे भींगी हूवहू गाकर दर्शको से तालियां खूब बटोरे। पूजा सिंह सहित अन्य कलाकारों ने मैथिली तथा नेपाली में गीत से दर्शको का खूव मनोरंजन किए। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा सभी कलाकारों को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तथ बिधायक सुरीता साह, रानी शर्मा, बिधायक गौरी शंकर साह, मधेश स्वास्थ्य बिज्ञान प्रतिष्ठान के उप कुलपति डा. राम केवल साह, मेयर मनोज कुमार साह जनकपुर वृहत्तर क्षेत्र विकास परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, उद्योगपति तथा समाजसेवी ओम प्रकाश सर्राफ सहित कई विधायक तथा प्रशासनिक पदाधिकारी तथा नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढें   ऊपरी त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना की सुरंग से 7 और शव बरामद, खोज अभियान जारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com