Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थाईलैंड में एक नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत,35 लोग घायल

 

बैंकाक, एजेंसी।

थाईलैंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 35 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात को यह हादसा हुआ। जिस समय आग लगी, उस समय नाइटक्लब में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इसलिए काफी भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए।

यह भी पढें   रास्वपा चुनाव में मतदान के अंतिम चरण के दौरान विवाद की स्थिति पैदा

पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई ने बताया कि सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग लगभग 1:00 बजे (गुरुवार को 1800 GMT) लगी थी। पीड़ितों में ज्‍यादातर थाई नागरिक हैं। वहीं, इस हादसे में कुछ विदेश भी हताहत हुए हैं। आग कैसी लगी, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत बेहद गंभीर है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed