Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गूगल ने भारत के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर डिजिटल संग्रह ‘भारत की उड़ान’ का अनावरण किया

 

मित्र राष्ट्र भारत आजादी के 75 साल होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है, साथ ही इस यात्रा में भारत ने अनेकों उपलब्धियां भी हासिल की हैं। वहीं गूगल ने इस अवसर पर भारत की कला और संस्कृति की कहानी बताने के लिए एक डिजिटल संग्रह ‘भारत की उड़ान’ का अनावरण किया।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ और गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भारत की उड़ान डिजिटल संग्रह का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

गूगल ने डूडल ऑर गूगल प्रतियोगिता का किया एलान
गूगल ने एक बयान में कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के साथ गूगल भी संस्कृति मंत्रालय के साथ अपने सहयोग की घोषणा करता है। साथ ही गूगल ने डूडल ऑर गूगल प्रतियोगिता का एलान किया जो ‘अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत होगा’ शीर्षक पर आधारित है। ये कक्षा एक से दस तक के छात्रों के लिए है। इस साल के डूडल ऑर गूगल के विजेता 14 नवंबर को भारत में गूगल होमपेज पर अपनी कलाकृति देखेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com