Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन अमेरिका और ताईवान के प्रति बहुत ही आक्रमक

 

 

अमेरिकी निचले सदन के सभामुख नानसी पेलोसी के ताईवान भ्रमण के बाद चीन अमेरिका और ताईवान के प्रति बहुत आक्रमक हो गया है । ताईवान के आसपास के क्षेत्रों में वह लगातार सैन्य अभ्यास कर रहा है तथा पेलोसी और अमेरिका के उपर कई प्रतिबंध लगा चुका है । इसी तरह वह विश्व समुदाय को भी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए कूटनीतिक प्रयास कर रहा है । नेपाल के लिए चिनियां राजदूत हो उ यान छी ने एक चीन नीति प्रति अपना समर्थन यथावत् रखने का आग्रह किया है । पिछले दिनों यान छी लगातार नेपाल सरकार के मंत्री और विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं से मिल रहीं हैं । कल उन्होंने गृहमंत्री बालकृष्ण खाड से मिलकर दुई पक्षिय हित के विषय में भी बातचीत की । इसी तरह  नेपाल के परराष्ट्रमंत्री डा. नारायण खडका निकट भविष्य में चीन की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं । परराष्ट्रमंत्री खडका के चीन भ्रमण के बारे में चीनिया विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है । खबरों के अनुसार शुक्रवार बेजिंग में हुए पत्रकार सम्मेलन में चिनियां परराष्ट्र मन्त्रालय की प्रवक्ता ह छुन यिङ्ग ने अगस्त ८ से १० तारीख तक परराष्ट्रमंत्री खडका चीन भ्रमण पर रहेंगे की जानकारी दी है ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सूचना दिवस आज विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com