Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आगामीचुनाव में नेकपा एमाले मधेश प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी वनेगा : रघुबीर महासेठ

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । आगामी चुनाव में नेकपा एमाले मधेश प्रदेश मेंसवसे बड़ी पार्टी वनकर उभरेगी। उपयुक्त बातें शुक्रवार को जनकपुरधाम में नेकपा एमाले आबद्ध लोकतांत्रिक आदिवासी जनजाति महासंघ के प्रथम धनुषा जिला सम्मेलन में नेकपा एमाले के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ ने कहीं। उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है कि एमाले ही देश में स्थायी सरकार दे सकती हैं। नेकपा एमाले के शासन में नेपाल का सर्वांगीण विकास हुआ है। देश में शांति तथा सुरक्षा का माहौल था।
इस अवसर पर नेकपा एमाले के नेता राजकुमार लेखी ने कहा कि
समानुपातिक तथा समावेशीकी बातें सिर्फ कागज तक ही सीमित है। अभी आदिवासी जनजाति समाज समान अधिकार नहीं पा सके हैं। सम्मेलन में चन्द्र बहादुर मोक्तान की अध्यक्षता में 31सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com