क्या हसीं तेवर थे, क्या लतीफ लहजा था, आरजू थी हसरत थी, हुक्म था तकाजा था : मजाज लखनवी
१
उसने जब कहा मुझसे गीत एक सुना दो ना
सर्द है फिजा दिल की, आग तुम लगा दो ना
क्या हसीं तेवर थे, क्या लतीफ लहजा था
आरजू थी हसरत थी हुक्म था तकाजा था
गुनगुना के मस्ती में साज़ ले लिया मैं ने
छेड़ ही दिया आख़िर नगमा-ऐ-वफ़ा मैंने
यास का धुवां उठा हर नवा-ऐ-खस्ता से
आह की सदा निकली बरबत-ऐ-शिकस्ता से
२
जिगर और दिल को बचाना भी है
नज़र आप ही से मिलाना भी है
महब्बत का हर भेद पाना भी है
मगर अपना दामन बचाना भी है
ये दुनिया ये उक़्बा[1] कहाँ जाइये
कहीं अह्ले -दिल[2] का ठिकाना भी है?
मुझे आज साहिल पे रोने भी दो
कि तूफ़ान में मुस्कुराना भी है
ज़माने से आगे तो बढ़िये ‘मजाज़’
ज़माने को आगे बढ़ाना भी है
शब्दार्थ
1. ऊपर जायें↑ (अ.)परलोक;यमलोक
2. ऊपर जायें↑ दिल वालों का


