Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतांत्रिक संघर्ष से प्राप्त उपलब्धियों को केवल इतिहास के पन्नों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए – गगन थापा

 

काठमांडू, बैशाख ११ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने कहा है कि लोकतांत्रिक संघर्ष से प्राप्त उपलब्धियों को केवल इतिहास के पन्नों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए।
शुक्रवार (वैशाख ११) लोकतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश जारी करते हुए सभापति थापा ने कहा कि इन उपलब्धियों को लोगों के दैनिक जीवन में अनुभूत होने वाली व्यवस्था में बदलना ही हमारी साझा जिम्मेदारी है ।
उन्होंने कहा, “आज के यर्थाथ में अपेक्षाओं और उपलब्धियों के बीच दूरी कम न हो पाने की शिकायत है । लेकिन इसका समाधान लोकतंत्र का विकल्प नहीं, बल्कि और अधिक सुदृढ़, उत्तरदायी और जनमुखी लोकतंत्र ही है ।”
उन्होंने यह भी कहा कि संविधान की भावना को व्यवहार में उतारते हुए सुशासन और विकास के माध्यम से जनता का विश्वास जीतना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है ।

यह भी पढें   सिंघानिया विश्वविद्यालय से सांध्य 'नित्य हलचल' पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *