Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भंसार सीमा को लेकर भारत ने कहा – यह मुद्दा कोई नया नहीं है, बल्कि यह पहले से मौजूद नीति का ही हिस्सा है

 

काठमांडू, बैशाख ११ – भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा है कि नेपाल–भारत सीमा नाकों पर सामान पर भंसार शुल्क लगाने का मुद्दा कोई नया नहीं है, बल्कि यह पहले से मौजूद नीति का ही हिस्सा है । विदेश मंत्रालय में गुरुवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने बताया कि नेपाल ने अब इस नीति को कड़ाई से लागू करना शुरू किया है ।
उन्होंने कहा, “नेपाल द्वारा उठाए गए इस कदम से सीमा पर होने वाले अनौपचारिक व्यापार और तस्करी को कम करने में सहायोग होगा।”
नेपाल के लोग लंबे समय से सीमा नाकों के जरिए भारत से सामान लाकर नेपाल में बेचते रहे हैं। ऐसे सामानों पर भंसार शुल्क लागू होगा। हालांकि, व्यक्तिगत उपयोग के लिए लाए गए सामान पर कोई भंसार शुल्क नहीं लगेगा ।
सरकार ने वि.सं. २०८० में राजपत्र में प्रकाशित नीति के अनुसार १०० रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर अनिवार्य भंसार शुल्क लगाने के प्रावधान को अब सख्ती से लागू करना शुरू किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed