Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्लोबल आईएमई बैंक ५ करोड रुपये सहयोग करेगी

 

काठमांडू, भाद्र ११ – ग्लोबल आईएमई बैंक ने घोषणा की है कि भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को बचाव, राहत तथा पुनस्र्थापना के लिए प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में ५ करोड रुपये सहयोग करेगी । बैंक के अनुसार भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण रसुवा, नुवाकोट, धादिङ, गोरखा तथा चितवन आदि जो की नदी के किनारे तथा इलाके हैं । इन सभी क्षेत्रों में भारी कटाव और जल –भराव हुआ है । बाढ़ से मानवीय तथा भौतिक क्षति होने के साथ ही स्थानीय बस्ती, पुल, सड़क तथा जल विद्युत् आयोजन में भी क्षति पहुँची है ।
बाढ़ तथा भूस्खलन के कारण जान गंवाने वाले व्यक्तियों के प्रति श्रद्धांजली व्यक्त करते हुए बैंक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति समवेदना प्रकट की है । बैंक ने जानकारी दी है कि इसके साथ ही बैंक लापता लोगों के तलाश, घायलों के इलाज, प्रभावितों को खाद्यान्न तथा बास स्थान की व्यवस्था और क्षतिग्रस्त संरचनाओं के दीर्घकालीन पुनर्निर्माण में सहयोग पहुँचाने के उद्देश्य से उक्त रकम उपलब्ध करवाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com