प्रमुख प्रतिपक्षी दलों की बैठक शुरु
काठमांडू, भाद्र २५ – प्रमुख प्रतिपक्षी दलों की बैठक शुरु हो गई है । नेपाली कांग्रेस के आह्वान पर विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है । बैठक सिंहदरबार स्थित नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय में हो रही है । भोटेकोशी बाढ़ पीडितों के उद्धार, राहत और पुनस्र्थापना तथा सर्वददलीय बैठक के निर्णयों के कार्यान्वयन आदि विषयों में विचार विमर्श के लिए यह बैठक बुलाई गई है ।
बैठक में कांग्रेस से संसदीय दल के नेता भीष्मराज आङ्देम्बे और प्रमुख सचेतक बासना थापा, एमाले से उपनेता पद्मा अर्याल और सचेतक निता घतानी, नेकपा से प्रमुख सचेतक युवराज दुलाल और सांसद प्रमेश हमाल और श्रम संस्कृति पार्टी से सांसद ध्रुव राई शामिल हुए हैं । इस बैठक में प्रतिपक्षी दल राप्रपा शामिल नहीं हुई है ।

