अपनी ही सरकार खुद न गिराऐं – ध्रुवराज राई
काठमांडू आश्विन १६ – श्रम संस्कृति पार्टी के सांसद ध्रुवराज राई ने रास्वपा से आग्रह किया है कि वे वालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार को न गिराने दें । शुक्रवार को प्रतिनिधिसभा की बैठक में उन्होंने कहा कि यदि सरकार पाँच वर्ष तक टिकती है, तभी जनता की अपेक्षाएँ पूरी हो सकती है । उन्होंने कहा “अगर सत्ता पाँच वर्ष तक स्थिर रह सके, तो जनता की आशा के अनुरुप परिणाम मिलेंगे ।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को प्रतिपक्षी को साथ लेकर चलना चाहिए । आगामी सदन में प्रतिपक्षी द्वारा उठाए गए मांगों के समाधान की उम्मीद भी उन्होंने जताई । उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा “तीन महीने के बाद फिर मुलाकात हो । तबतक आप अपनी सरकार न गिरने दें ।” साथ ही उन्होंने स्मरण कराया कि विगत में भी कई दलों बहुमत मिलने के बावजूद सरकार को स्थिर नहीं रख पाए थे ।


