शव से कान की बाली निकालने के आरोप में दो व्यक्ति हुए गिरफ्तार
काठमांडू, भाद्र ११ – रसुवा स्थित भोटेकोशी में आई बाढ के कारण मरने वाले एक व्यक्ति के कान से बाली निकालने के आरोप में दो व्यक्तियों को प्रहरी ने गिरफ्तार किया है । शव से बाली निकालते हुए दिखाने वाला एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हुआ था । इस वीडियों के वायरल होने के बाद से ही प्रहरी ने व्यक्ति की तलाश शुरु कर दी थी ।
दोनों व्यक्तियों की पहचान कर जिला प्रहरी कार्यालय चितवन ने दोनों को गिरफ्तार किया है । चितवन प्रहरी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति नवलपरासी के विनय त्रिवेणी नगरपालिका–१ निवासी जो हाल में चितवन में रह रहा है, २५ वर्षीय मदन गुरुङ है । उसके साथ ही सुनसरी निवासी चितवन में रह रहे ३८ वर्षीय उमेश चौधरी है । प्रहरी ने जानकारी दी है कि गिरफ्तारी के बाद दोनों को लेकर जाँच चल रही है ।

