Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वी पापुआ न्यू गिनी में 7.6 तीव्रता का भूकंप के जबरदस्त झटके

 

पूर्वी पापुआ न्यू गिनी में रविवार की सुबह भूकंप के जबरदस्त झटके लगे हैं। 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है। कई इमारतों के नुकसान की खबर आ रही है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सुनामी की भी चेतावनी जारी की है। हालांकि, बाद में एजेंसी ने कहा कि अब खतरा टल चुका है।

भूकंप के कारण से पापुआ न्यू गिनी के कुछ हिस्सों में बिजली की कटौती और इमारतों को नुकसान की सूचना मिली है। भूकंप के केंद्र से लगभग 300 मील (480 किलोमीटर) दूर तक झटके महसूस किए गए हैं।

यह भी पढें   बीआरएबीयू के नए सीसीडीसी बने रक्सौल के लाल प्रो. रजनीश गुप्ता,

पूर्वी हाइलैंड शहर गोरोका में एक विश्वविद्यालय को हुए नुकसान की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया जा रहा है। भूकंप के केंद्र के सबसे नजदीक मदांग के स्थानीय लोगों ने एएफपी को बताया कि भूकंप पहले आए भूकंपों की तुलना में कहीं अधिक जोरदार था। मदांग के पास जैस अबेन रिज़ॉर्ट के एक कार्यकर्ता हिवी अपोकोर ने कहा, “बहुत मजबूत झटका था। समुद्र पर बैठने जैसा फील हो रहा था।”

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति को रिकॉर्ड को कब हटाया जाएगा – हर्क साम्पाङ

यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप कायनंटू शहर से लगभग 67 किलोमीटर दूर 61 किलोमीटर (38 मील) की गहराई पर आया। आपको बता दें कि पापुआ न्यू गिनी प्रशांत “रिंग ऑफ फायर” पर है, जिससे इसे लगातार भूकंप का अनुभव होता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *