Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके रेडक्रसद्वारा बाढ प्रभावितों को राहत बाँटना शुरु किया गया

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा डुडुवा गावँपालिका और नरैनापुर गावँपालिका में बाढ पिडित और डुबान विपद् से प्रभावित रहें समुदाय को राहत बाँटना शुरु किया गया ।

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके और विश्व खाद्य कार्यक्रम के साझेदारी में संचालित मौसम पूर्वानुमान में आधारित अग्रिमकार्य सहायता कार्यक्रमद्वारा डुडुवा गावँपालिका के वार्ड नं. १ और नरैनापुर गावँपालिका के वार्ड नं. ५ और ६ के बाढ पिडिट/ डुवान से प्रभावित परिवारों को नगद प्रति परिवार रु. १५ हजार रुपैया के दर से राहत बाँटने की कार्य शुरु किया गया है ।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली–१ जलविद्युत् आयोजना से आज ११ शव बरामद

इसी तरह नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके और युनिसेफ नेपाल की सहयोग में नेपालगंज उप–महानगरपालिका वार्ड नं. २० के बाढ पिडिट / डुबान से प्रभावित ५० परिवाराें को त्रिपाल, हाईजीन कीट और मच्छरदानी वितरण शुरु किया गया नेपाल रेडक्रस सोसाइटी मनिकापुर उप–शाखा के सभापति नवराज सापकोटा ने जानकारी दी है ।

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी सीतापुर उप–शाखा के सचिव यमनारायण महतो की अनुसार खजुरा गावँपालिका वार्ड नं. ६ के बाढी÷डुबान प्रभावित २५ परिवारों को प्रति परिवार १ थान त्रिपाल, हाईजीन कीट १ सेट और मच्छरदानी २ थान के दर से वितरण किया गया है ।

यह भी पढें   नौ विद्यालयों के 28 चयनित प्रतिभागी 27 सितंबर को शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रश्न मंच में आजमाएंगे अपना ज्ञान और प्रतिभा क्षमता

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी कुसुम उप–शाखाका सभापति भिमार्जुन देवकोटा ने दी  जानकारी अनुसार राप्तीसोनारी गावँपालिका वार्ड नं. १ के २८ परिवारों को  त्रिपाल और वडा कार्यालय से खाद्य सामग्री बाँटा है ।

नगद वितरण कार्यक्रम में जिला समन्वय समिति के प्रमुख ज्ञानेन्द्र कुमार चौधरी, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के मन्त्री अजीज अहमद सिद्दिकी, कोषाध्यक्ष राकेश बहाादुर श्रीवस्ताव, डुडुवा गा.पा. वार्ड नं. १ वडाध्यक्ष पटेश्वरी कुर्मी लगायत लोगों की सहभागिता रही थी । इसी तरह की नेपालगंज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.२० के गैरखाद्य राहत वितरण कार्यक्रम में वडाध्यक्ष कौशलकुमार धोवी, नेरेसो बाँके शाखा के मन्त्री अजीज अहमद सिद्दिकी, उपनिर्देशक दोलखबहादुर डाँगी और युनिसेफ नेपाल के नरेश निदाल, वडा प्रतिनिधि, नेरेसो उपशाखा के पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति रही थी नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के प्रहलाद विश्वकर्मा ने  जानकारी दी है

यह भी पढें   उद्योग मंत्री दीपक कुमार साह का दावा गलत साबित, गैस आपूर्ति पर भ्रामक बयान

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com