Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं जनता को जीताने के लिए परीक्षा देने के लिए जा रहा हूँ इसलिए अभी विजय रैली नहीं करना चाहता हूँ –रवि लामिछाने

 

काठमांडू, ८ मंसिर –

चितवन क्षेत्र नम्बर २ से निर्वाचित रवि लामिछाने ने अपने विजय को लेकर विजय रैली नहीं करने की बात बताई है । विजय रैली के बदले में आज ३ बजे, भरतपुर १० गेस्ट हाउस के मैदान में, और कल सुबह ११ बजे इच्छा कामना गाँवपालिका कार्यालय के आगे फुटबॉल ग्राउन्ड कुरिनटार में और कल ३ बजे सहिद स्मृति क्याम्पस पदमापुर कालिका में धन्यवाद सभा करेंगे ।
उन्होंने कहा कि –राजनीति में निर्वाचित होने विजयी होना नहीं हैं । ये तो परीक्षा देने के लिए सक्षम होना मात्र है । मैं आज से परीक्षा देने के लिए जा रहा हूँ जिसका नतिजा ५ वर्ष के बाद आएगा । मैं जनता को जिताने के लिए परीक्षा देने के लिए जा रहा हूँ इसलिए अभी विजय रैली नहीं करना चाहता हूँ ।
उन्होंने विजय सभा में फूलमाला अबिर खादा कुछ भी नहीं लाने का आग्रह किया है । जहाँ सभा होगी वहाँ २ बॉक्स रखने के लिए कहा है । जिसमें से एक बॉक्स में समस्या और दूसरे में अपनी शिकायत, समस्या, सुझावों को रखने का आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com