काठमांडू के बाफल में ट्रक से ठोकर लगकर एक व्यक्ति की मृत्यु
काठमांडू के बाफल में ट्रक से ठोकर लगकर एक व्यक्ति की जान चली गई है । जिस व्यक्ति की जान चली गई है वो पैदल यात्री थे ।
काठमांडू महानगरपालिका–१३ के बाफल स्थित सड़क में ना ६ ख ४३८० नम्बर के ट्रक से ठोकर लगने से पैदल यात्री काभ्रेपलाञ्चोक चौरे देउराली गाँवपालिका–४घर की ४९ वर्षीया सरस्वती तामाङ की वृहस्पतिवार की सुबह मृत्यु हो गई है ।
ट्रक के ठोकर से गम्भीर घायल तामाङ को उपचार के लिए मनमोहन अस्पताल स्वयम्भू ले जाया गया जहाँ उनकी मृत्यु हो गई । ट्रक चालक को प्रहरी ने नियन्त्रण में ले लिया है ।

