Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में मारवाड़ी महिला मंच एवं जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा अंतरसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न

 

वीरगंज में मारवाड़ी महिला मंच एवं जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित सुखी परिवार सम्पन्न परिवार विषयक अंतरसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल के जानेमाने पत्रकार चन्द्रकिशोर ने कहा –
हजारों बर्ष पहले हमने दुनिया को अपना कुटुंब माना, शताब्दियों तक हमने अपने गांव – समाज को परिवार माना, कुछेक दशक तक हम सभी ने संयुक्त परिवार जिया। और आज परिवार की परिभाषा बदल गया। सम्पन्नता तो बढ़ा किंतु सुख छिन गया । उन्होंने परिवार का आदर्श भगवान महादेव की तरह होना चाहिए बताते हुए कहा कि जैसे उनके परिवार के सदस्यों का भिन्न लक्ष्य एवं गंतव्य है फिर भी सभी सदस्य गण एक आपस में मिलजुल कर रहते है ।
कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षण श्रमणी निर्देशिका विपुल प्रज्ञा जी ने असली सुख क्या है , असली सम्पन्नता क्या है बताया । उन्होंने जिस परिवार में हर सदस्य एक दूसरे का अच्छाईयों का सराहना करता है और कमजोरीयों को स्वीकार करता है । वैसे परिवार में मत भेद भले ही हो मनभेद नहीं होगा । जिस परिवार में बुजुर्गों का देखभाल हो , बच्चों की मनभावो का ख्याल रखा जाता हो धन की देवी लक्ष्मी उसी घर में बास करती है ।
इसी तरह श्रमणी आदर्श प्रज्ञानी ने परिवार का महत्व और आवश्यकता पर जोर दिया । उनका कहना था जहां प्रेम, सद्भाव और सामंजस्य न हो वह घर नहीं होता , वह तो कंक्रीट का बना एक सराय होता है ।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडितों का सरकार के साथ कोई समझौता नहीं


कार्यक्रम में जैन श्वेताम्बर महासभा नेपाल बिहार झारखंड के संयोजक एवं नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैध ने कहा कि आज हमारी समाज अनेकानेक चुनौतियों से गुजर रहा है। इसके लिए अच्छे मूल्यों के प्रति आम जनों में समझ पैदा करने की जरूरत है। इस तरह का कार्यक्रम इसी का एक अनुष्ठान है ।
इस आयोजन में वीरगंज क्षेत्र के जैन धर्मावलंबियों का उल्लेख सहभागिता थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *