गोकर्णेश्वर में हुए मोटरसाईकल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु
काठमांडू, १३ मंसिर –
काठमांडू के गोकर्णेश्वर में मोटरसाईकल दुर्घटना होने से एक व्यक्ति की जान चली गई है ।
गोकर्णेश्वर नगरपालिका वडा नं ४ भगवती स्थान स्थित सड़क में बा ९ च ३३८२ नम्बर के कार और प्र–१–०२–००१ प २३३० नम्बर के मोटरसाईकल एक आपस में टकरा गए जिसमें मोटरसाइकल चालक खोटाङ, काठमांडू के कपन मिलन चोक के निवासी २६ वर्षीय रवि घिमिरे की बिति रात मृत्यु हो गई है ।
दुर्घटना में सख्त घायल हुए उपचार के क्रम में नेपाल मेडिकल कलेज अत्तरखेल में मृत्यु हो गई है ।

