जनमत पार्टी ने थ्रेस होल्ड पार कर लिया है
काठमांडू, १३ मंसिर –
सीके राउत नेतृत्व की जनमत पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है । प्रत्यक्ष में एक सीट जीतने वाली जनमत पार्टी ने समानुपातिक में भी ३ प्रतिशत के थ्रेस होल्ड को पार कर लिया है । समानुपातिक की ओर से कुल गिरे करिब १ करोड़ ९ लाख मत में हाल तक हुई गणना में ९७ लाख २२ हजार ९५२ मत में सीके राउत की पार्टी ३ प्रतिशत के थ्रेस होल्ड पा चुकी है ।
थ्रेस होल्ड काटने के लिए सभी १ करोड ९ लाख का सभी सदर मत होने के बाद ही सीके राउत की पार्टी को ३ लाख ३ हजार मत लाना था लेकिन, हाल तक की गणना में इस पार्टी ने ३ लाख २० हजार मत ला चुकी है ।
इस तरह थ्रेस होल्ड कटाने वाली पार्टी की संख्या ७ पहुँच गई है ।


