काठमांडू महानगरपालिका कार्यालय के आगे सुकुम्बासियों का प्रदर्शन
काठमांडू, १३ मंसिर –
काठमांडू के थापाथली स्थित बागमती नदी के किनारे बसे सुकुम्बासी बस्ती में रहने वालों ने काठमांडू महानगरपालिका के कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया । उचित व्यवस्थापन के विना हटाए जाने के विरोध में वो लोग महानगर के कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर रहें हैं ।
एकीकृत वाग्मती सभ्यता विकास समिति ने अतिक्रमित बस्ती खाली कराने की महानगर को अनुरोध किया, इसलिए महानगर की टोली सोमबार बस्ती में पहुँची थी । दोनों पक्षों के बीच झडप हुई । स्थिति तनावपूर्ण थी और खबर है कि झडप में नगर प्रहरी प्रमुख सहित ३६ लोग घायल हुए हैं ।
आज सुबह सुकुम्बासी बस्ती के ३ सौ ज्यादा व्यक्ति महानगर घेरने के लिए पहुँचे । थापाथली से नारा जुलुस के साथ वे लोग महानगर के विरुद्ध नारा लगाकर फिर थापाथली ही वापस आ गए । उन्होंने थापाथली के सुकुम्बासी बस्ती जाने वाले मुख्य सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया ।
एकीकृत बागमती सभ्यता विकास समिति ने ४ मंसिर तक अन्तिम समय दिया था नदी किनारे के अतिक्रमित बस्ती खाली करने के लिए । लेकिन बस्ती खाली नहीं हुई तो महानगर की टोली वहाँ पहुँची थी ।
यहाँ लगभग ५ हजार सुकुम्बासी की जनसंख्या होने का अनुमान किया जा रहा है ।


