Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा … भारत हमेशा नेपाल के ‘सुख दुःख का साथी’ रहा है

 

काठमांडू, भाद्र १५ – भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास का दौरा किया है और नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से जनधन की जो क्षति हुई है उसके प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है । दूतावास में रखी गई शोक पुस्तिका में हस्ताक्षर करते हुए रक्षामंत्री सिंह ने भारतीय सरकार और जनता की ओर से नेपाल सरकार तथा सम्पूर्ण नेपाली जनता के प्रति हार्दिक समवेदना प्रकट की है ।
गत भाद्र १० गते आई बाढ़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजली अर्पण करते हुए उन्होंने कहा कि इस अकल्पनीय प्राकृतिक विपत्ति ने न केवल नेपाली नागरिकों को, वरन भारतीय के साथ ही अन्य विदेशी नागरिकों को भी प्रभावित किया है ।
अपने आधिकारिक सामाजिक संजाल एक्स के माध्यम से जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा है कि ‘इस विपत्ति में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति हमारी प्रार्थना और समवेदना है । साथ ही, हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं । नेपाल और भारत के बीच के गहरे संबंध को याद करते हुए रक्षामंत्री सिंह ने बताया कि – भारत हमेशा नेपाल के ‘सुख दुःख का साथी’ रहा है ।
उन्होंने कहा कि ‘एक निकट मित्र और साझेदार के रूप में भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा रहा है । ’उन्होंने कहा ‘इस कठिन घड़ी में भी हम अपने नेपाली भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और नेपाल में खोज, उद्धार तथा पुनस्र्थापना के प्रयासों में सहयोग करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं । ’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com