Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आपदा पीड़ितो के लिए राम युवा कमिटी नेआयोजित किया गया रक्तदान शिविर

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल में 26अगस्त को रसुवा, नुवाकोट तथा धाडिंग में आयी विनाशकारी बाढ में व्यापक धन, जन की क्षति हुयी हैं। ऐसी संकट की घड़ी में घायलों के लिए जनकपुरधाम के राम युवा कमिटी के अध्य्क्ष विजय कुमार साह की अगुवाई में जनक चौक पर रेड क्रॉस की देख रेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमार साह ने कहा कि रक्तदान सबसे बढकर दुसरा दान नही हैं। इससे किसी की जिंदगी बचती हैं। रक्तदान करने से शरीर का प्रतिरोधक क्षमता बढता हैं। इससे शरीर और मजबूत होता हैं। यह एक भ्रम हैं कि इससे शरीर कमजोर होता हैं। रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग में आयी विपदा में घायलों को रक्त की आवश्यकता है70लोगो से अधिक लोगों ने रक्तदान किए। यह आयोजन राम युवा कमिटी अपनी बार्षिकोत्सव के अवसर पर किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com