Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामानन्द चौधरी उर्फ मुकेश चौधरी गिरफ्तार

 

mukesh-chaudharyकैलास दास, जनकपुरधाम, फाल्गुण १९ ।  पुलिस के मोस्ट वान्टेड सुची में रहे जनकपुर रामानन्द चौक बम काण्ड का प्रमुख योजनाकार रामानन्द चौधरी उर्फ  मुकेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है । चौधरी को भारतीय पुलिस की विशेष टोली ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर नेपाल प्रहरी को जिम्मा लगाया है ।

प्रहरी महानिरीक्षक उपेन्द्र कान्त अर्याल ने भारत के औपचारीक भ्रमण  शुरु करने से एक दिन पहले  शनिबार रात को १२ बजे चौधरी को  भैरहवा से हस्तान्तरण किया है । नेपाल प्रहरी के केन्द्रीय अनुसन्धान व्युरो तीन वर्ष से चौधरी को गिरफ्तार के लिए लगे हुए थे । उन्हे सीधे नेपाल के राजधानी काठमाण्डू ले गये है । राजधानी मे ही पत्रकार सम्मेलन कर उन्हे सार्वजनिक किया जाऐगा पुलिस स्रोत ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   अस्पताल में आग लगने से तीन नवजात बच्चों की दम घुटने से मौत

मिथिला प्रदेश स्थापना सहित के माग को लेकर जनकपुर के रामानन्द चौक पर शान्तिपूर्ण आन्दोलन में बैठे लोगों के बीच चौधरी के समूह ने २०६९ वैशाख १८ गते बम विष्फोट किया था जिसमे पाँच लोगों की मौत और ३१ लोग घायल हुए थे ।

तत्कालिन केन्द्रीय अनुसन्धान व्युरोका प्रमुख हाल का महानिरीक्षक अर्याल ने जनकपुर में पत्रकार सम्मेलन कर कहा था कि मोटरसाइकल मे बम रखा था और रिमोट कन्ट्रोल के माध्यम से बम बिष्फोट किया है ।  इस घटना को अनुसन्धान के लिए व्युरो ने अपरेशन रामा सञ्चालन किया था ।

यह भी पढें   गरीमा चौधरी के अभिभावक के साथ सरकार द्वारा तीन बूँदे समझौता

इससे पहले बम काण्ड में संलग्न जयप्रकाश चौधरी, सुरेश कुमार कर्ण, जितेन्द्रलाल कर्ण और दिपेन्द्र झा को गिरफ्तार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com