अयोध्या जनकपुरधाम के बीच सीधी रेल सेवा परिचालन से पूर्व हुआ ट्रायल

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । अयोध्या से जनकपुरधाम तक सीधी रेल परिचालन को लेकर अव संशय दूर हो गया हैं। गुरवार को जयनगर से कुर्था तक ट्रेन को ट्रायल किया। सुबह 8 बजे 18 बोगी बाली ट्रेन जव जनकपुरधाम स्टेशन से कुर्था तक के लिए ट्रेन गुजरा तो बड़ी संख्या में लोग देखने के लिये लोग स्टेशन पर मौजूद थे। नेपाल रेलवे के पदाधिकारी ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी इससे लोगों को जानकारी मिल चुकी थी।
इस ट्रायल के लिए निकली ट्रेन पर भारतीय रेलवे के उच्च पदस्थ पदाधिकारी तथा नेपाली रेलवे के पदाधिकारी सबार थे। प्रस्तावित जनकपुरधाम से अयोध्या तक जाने वाली इस ट्रेन में 9ए. सी. स्लीपर तथा सामान्य मिलाकर18बोगी रहने की अनुमान हैं। नेपाली रेलवे के पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार ट्रेन शनिवार को भारतीय समय के अनुसार 12 बजे अयोध्या से खुलेगी जो रविवार की सुबह 5 बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी। इसी तरह सोमवार को जनकपुरधाम से 12 बजे ट्रेन खुलेगी जो मंगलवार को 12 बजे अयोध्या पहुंचेगी। जनकपुरधाम से जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर होते हुए ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी। इस रेल का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी तथा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन संयुक्त रूप से करेंगे।
नेपाली भूमि में सशस्त्र सुरक्षा बल एवं नेपाल पुलिस ट्रेन को सुरक्षा प्रदान करेंगे। इसी तरह भारतीय भूमि में जी.आर. पी. सुरक्षा प्रदान करेंगे।
जनकपुरधाम से अयोध्या तक प्रस्तावित रेलवे की परिचालन से जनकपुर वासी वेहद खुश हैं। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा हैं कि अयोध्या तथा जनकपुरधाम के बीच सीधी रेल सेवा परिचालन होने से जनकपुरधाम तथा अयोध्या के बीच संबंध और मजबूत होगें। अयोध्या तथा जनकपुरधाम के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से पर्यटन को और बल मिलेगा।

