Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूतावास द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत दौड़ का आयोजन

 

काठमांडू, 21 जनवरी । भारतीय राजदूतावास, काठमांडू ने वातावरण मैत्री LiFE (Lifestyle for Environment) अवधारणा के प्रवर्धन के लिए “आजादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत मिति २०७९ माघ ७ गते पशुपति मन्दिर परिसर में ५ किलोमीटर लम्बी दौड़ का आयोजन किया ।
जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध व्यक्ति, परिवार तथा समुदाय स्तर से हुए संयुक्त प्रयास एवम योगदान को प्रवर्धन करने के लिए प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सन् २०२२ अक्टूबर में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस के समुपस्थिति में मिशन ीष्ँभ् की शुरुआत की थी । विश्वभर के लोगों को सरल एवम वातावरण मैत्री जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहन करना ही इस मिशन ीष्ँभ् का उद्देश्य है ।
दौड कार्यक्रम का शुभारभ्भ नेपाल के संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री श्री सुदन किराती और नेपाल के लिए भारतीय राजदूत –इस दौड़ में कलाकार प्रदिप खड्का, पर्वतारोहीद्वय पुर्णिमा श्रेष्ठ, कल्पना महर्जन तथा नेपाल के प्रथम ‘आइरन म्यान’ उपाधी विजेता आलोक खत्री के साथ ही १००० लोगों की सहभागिता थी ।
दौड़ पूरा करने वाले शीर्ष पुरुष तथा महिला धावक को मन्त्री किराती और राजदूत श्रीवास्तव ने रिसाइकल करके बनाई गई धातु से निर्मित Life पदक तथा पौधा प्रदान कर सम्मान किया । कार्यक्रम में बोलते हुए राजदूत श्रीवास्तव कहा कि –मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत और नेपाल की जनता वातावरण मैत्री जीवनशैली अपनाकर इस पृथ्वी को बचाने के कार्य में हाथ मिलाएंगे ।

यह भी पढें   रसुवा और नुवाकोट की जलविद्युत परियोजनाओं में 898 लोग अब भी लापता, 361 का बचाव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com