Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कड़ी सुरक्षा के बीच देव शिला अयोध्या पहुंची

 

अयोध्या से मिश्री लाल मधुकर । कड़ी सुरक्षा के बीच देव शिला रात के 9बजे देव शिला अयोध्या पहुंची। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपक रायके नेतृत्व में देव शिला के साथ आए जानकी मंदिर के महंथ राम तपेश्वर दास बैष्णव, नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेन्द्र निधि, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित जनकपुरधाम से आये साधु-संत तथा अन्य लोगों को स्वागत किया। सोमवार को जानकी मंदिर से चली देव शिला जटही बोर्डर प्रवेश की तथा फूलहर होते हुए रात को दो बजे मुजफ्फरपुर जिला के कांटी पहुंची। मंगलवार को कांटी से शिला 12बजे गोपाल गंज पहुंची। राजन तिवारी पर भोजन के बाद शिला रात के दस बजे गोरखपुर के गोरख नाथ मंदिर पहुंची। बुधवार की सुवह जिस ट्रक सीता की प्रतिमा के लिए शिला रखी है। उसका हवन किया गया। हवन की शुरुआत जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने किया। पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि, जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने भी हवन किया। इधर जिस ट्रक पर राम प्रतिमा का शिला रखा है। उसे गोरखनाथ मंदिर के पुजारियों द्वारा पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर द्वारा जनकपुरधाम से शिला के साथ चल रहे लोगों को सम्मानित किया। करीब दस बजे शिला अयोध्या के लिए प्रस्थान किए। शिला रात 9बजे अयोध्या पहुंची। अयोध्या पहुंचने राम मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारीगण ने जनकपुरधाम से आये लोगो को स्वागत किए। गुरूवार को जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह संयुक्त रूप से राम मंदिर निर्माण समिति को सौंपेंगे। जनकपुरधाम से अयोध्या के बीच शिला को जवरदस्त स्वागत किया। सड़क के किनारे हजारों नर – नारियो नेफूल बर्षा कर स्वागत किया। जनकपुरधाम से अयोध्या तक शिला की सुरक्षा का प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया था।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने की गौ पूजा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com