ललित बाबू का शताब्दी जयंती समारोह दो फरवरी गुरुवार को … नेपाल से भी पहुचेंगे लोग

हिमलिनी प्रतिनिधी जोगबनी विहार । मिथिला पुत्र भारत सरकार के पूर्व रेलमंत्री स्व ललित नारायण मिश्र की 100 वीं जयंती स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को भब्य और सभ्य बनाने के लिए कार्यक्रम के संयोजक संजीव मिश्रा , राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष इंजीनियर आशुतोष झा , परशुराम सेवा संस्थान सुपौल के जिला अध्यक्ष मनोज पाठक व आयोजक कमिटी के सभी लोग सक्रिय रूप से लगे हुए है । आयोजित समारोह में उत्तर बिहार, अंग, कोसी, पूर्णिया प्रमंडल सहित मिथिलांचल के अलावा नेपाल से भी ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजक कमिटी के सह संयोजक माला मिश्रा ने कहा कि अररिया जिला के अंतिम छोड़ जोगबनी नेपाल के दरहिया , रानी , बिराटनगर सीमावर्ती क्षेत्र से सैकड़ो लोग छातापुर के रामपुर पंचायत स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल के समीप कार्यक्रम में भाग लेंगे । उन्होंने कहा कि मिथिला पुत्र ललित बाबू ब्राह्मण समाज के स्वाभिमान हैं। सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए इतने बड़े मिथिला के सपूत स्व. ललित बाबू की जयंती हर जिला में मनाया जाना चाहिए । ललित बाबू की 100 वीं जयंती समारोह ब्राह्मण स्वाभिमान समारोह के दृष्टिकोण से मनाए जाने का सामूहिक निर्णय है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्व ललित बाबू द्वारा किए गए प्रेरणा स्वरूप अनगिनत कार्यों से नई पीढ़ी को अवगत कराना है। उनके कार्यो को जन जन में पहुचना और ब्राह्मण समाज को एकजुट करना मुख्य उद्देश्य है । जोगबनी में भी इस वर्ष होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव में स्व ललित नारायण मिश्र स्मृति सम्मान मुख्य अतिथि के हाथों सामाजिक व्यक्तित्व को देने की बात कही कहा आगामी वर्षों में भी जारी रहेगा ताकि लोग उनके द्वारा किए गए विकास कार्य को याद रखे ।

